पियानो बेसिक “कैसे पहचाने Key को”

🎵 Songपियानो बेसिक “कैसे पहचाने Key को”
📂 CategoryArticles
🎹 FormatWestern Notes (C D E F G)
Piano Basics In Hindi
+ High Octave– Low Octave# Sharpb Flat
Size:

📄 Full PDF

पियानो डैडी वेबसाईट पर पियानो सीखने वाले सेक्शन में आप सभी का स्वागत है। अगर आप पियानो बेसिक, की-बोर्ड, केसियो या हारमोनियम ऑनलाइन (Piano Basic In Hindi) सीखना चाहते हैं और यदि आपको तलाश है एक ऐसी वेबसाईट की जिससे आप अपना पियानो सीखने का ख़्वाब आपकी भाषा हिंदी में (Learn Piano Online in Hindi) पूरा करना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

पियानो डैडी वेबसाईट का उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संगीत का ज्ञान पहुँच सके। लेख पढ़ने के पूर्व एक सन्देश – “यदि आपको पियानो डैडी वेबसाईट पर दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगती है, तो इसे अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों तक पहुंचाएं। आप फेसबुक, ट्वीटर जैसी सोशल नेटवर्क पर हमें फ़ॉलो कर सकते हैं”।

Piano Basic In Hindi

तो चलिए देखते हैं हमारा पहला अध्याय “पियानो की (Key) की पहचान”

पियानो पर सफ़ेद Key को नेचरल कहा जाता है। पियानो पर बेसिक 7 नेचरल Key होती हैं जिन्हें हम C D E F G A B के नाम से पहचानते हैं। B के बाद स्केल फिर से C से शुरू हो जाती है। इसका मतलब आपको सिर्फ ये सात नोट याद रखने होंगे। यह पैटर्न पियानो तथा की-बोर्ड पर एक जैसे होते हैं।

काले तथा सफ़ेद की को मिला कर एक सेक्शन में 12 की नोट होते हैं जिन्हें अंग्रेजी में ओक्टेव (OCTAVE) कहा जाता है। काले बटन्स सफ़ेद की अपेक्षा थोड़े ज्यादा पिच के होते हैं। नीचे दिए गए चित्र में देखिए हम ओक्टेव को दर्शा रहे हैं :

Piano Basics Simple

सिंपल चित्र के बाद देखते हैं इसी ओक्टेव को नाम के साथ :

Piano Basics Key Names

इस चित्र में आपने देखा सिंपल 7 नोट्स को। जिन्हें C D E F G A B के नाम से दर्शाया गया है।

अगले चित्र में हम (#) शार्प और (b) फ़्लैट नोट को समझेंगे। की-बोर्ड या पियानो में हम (#) का इस्तेमाल शार्प नोट के लिए तथा (b) का इस्तेमाल फ़्लैट नोट के लिए करते हैं।

आसान भाषा में, किसी एक नोट (Key) का शार्प (#) उसका बिलकुल अगला हाफ नोट होगा। जैसे की D का शार्प D# होगा, ठीक उसी प्रकार से A का A#, C का C#, F का F#, G का G# तथा A का A# होगा।

वैसे ही यही b का अर्थ फलैट नोट और आसान भाषा में किसी एक नोट का पिछले हाफ नोट होगा। उदाहरण के लिए B का फलैट नोट Bb होगा, A का Ab, G का Gb, E का Eb, और D का Db होगा।

Piano Basics kEY nAMES 2

इस अध्याय को पढ़ने के बाद और याद करने के बाद आप आसानी से पियानो या की-बोर्ड बजाना शुरू कर सकते हैं।

किसी अन्य सहायता या सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए व्हाट्सप्प करें +91-88710-51523 …

More Piano Notes Available Here…
Carnatic Notes Available Here…

Related Search: piano kaise bajate hain in hindi, piano kaise sikhate hain, piano kaise sikhe hindi me, piano basics for beginners, how to learn piano online in hindi.

SWAR SPARSH MUSIC ECOSYSTEM

Enjoying These Demo Notes? Get the Complete Song PDF!

Unlock full high-resolution PDF notations or learn directly with Sanchit Telang (M.A. Indian Classical Vocals).

11 thoughts on “पियानो बेसिक “कैसे पहचाने Key को””

  1. hello guys,
    You people are doing a wonderful job. This website is very helpful for everyone who wants to learn piano.
    Thank you and please continue this good work, it really meas a lot to us.

    Reply
  2. All lession….sargam—(send me)
    में हारमोनियम पर 100 गाने से भी ज्यादा बजा लेता हूं लेकिन कुछ गाने नहीं बजते
    मुझे क्या करना होगा

    Reply
  3. सर ,
    अभी पीओनो शिखना सुरवात किया हु तो मुझे आप
    कि मदत कि आवश्यकता है सुरु से पीओनो कैसे सिखे

    Reply

Leave a Comment